Shreekuberrajgausevasangathan

Shree kuberraj gau seva sanstha
पंजीयन क्र. 07/33/01/15781/19
आयकर छूट 80G से पंजीकृत

Shree KuberRaj Gau Seva Sangathan

संगठन के बारे में

श्री कुबेर राज गौ सेवा संगठन, जो गौ (गाय) के सानिध्य में काम करने वाला एक सामाजिक संगठन है, संगठन सात वर्ष पहले गौघात और मृत गायो के शवो के अंतिम संस्कार के उद्देष्य से शुरुआत की गई।

CONTACT US

7 वर्ष की सेवा मैं कुछ आंकड़े इस प्रकार प्रेषित है,

हमारे संगठन के पदाधिकारियों ओर सदस्यों ने जो आज दिनांक तक सेवा की है उसका पूरा श्रेय हमारे  गौ सेवक को ही जाता है संगठन एक माध्यम है एक दिशा निर्देशक है बाकी सेवा कार्य हमारे गौ सेवक करते हैं

0 +
हजार से अधिक बेसहारा मृत गौ माता का अन्तिम संस्कार करवाया गया
0 +
से ज्यादा एक्सीडेंटल में घायल गौ माता का उपचार करवाया गया
0 +
हजार से ज्यादा बीमार गौ माता का उपचार करवाया है​
0
वर्तमान में 9 गौ शाला का संचालन संस्था द्वारा कि जा रही हैं

हमारे बारे में

श्री कुबेर राज गौ सेवा संगठन ने आज से 7 वर्ष पूर्व, गायों के ऊपर हो रहे चमड़ी के व्यापार और मृत गायों के शवों को अपमान से बचाने के लिए इस संगठन की स्थापना की है। श्री कुबेर राज गौ सेवा संगठन के संस्थापक, श्री तेजू बाबा का मानना है कि गाय सनातन धर्म में माता के समान हैं और गाय की मृत्यु होने पर उनके शव को जंगलों में खुला फेंक दिया जाता है, और उनकी रक्षा के लिए संगठन ने सेवा की  शुरुआत की है। गौ माता का सम्मान से अंतिम संस्कार किया जाए, इस उद्देश्य से संगठन ने 2023 तक 5000 से अधिक गायों का अंतिम संस्कार किया है। गौ माता की मृत्यु के बाद उन्हें भी पंचतत्वों में मिला कर सम्मान देना हमारे सनातन धर्म का कर्तव्य है। गायों की सेवा करना हमारा कर्तव्य है। श्री कुबेर राज गौ सेवा संगठन उज्जैन में स्थापित है और यह भारत का पहला संगठन है जो गौ माता के अंतिम संस्कार और उनकी सेवा के लिए निरंतर काम कर रहा है, और भविष्य में भारत के सभी क्षेत्रों तक पहुंचने की कार्यवाही कर रहा है। 

श्री तेजू बाबा

संस्था के संस्थापक

श्री कुबेर राज गौ सेवा संगठन के संस्थापक और संस्था अध्यक्ष, श्री तेजू बाबा, एक उदार आत्मा हैं जो गौ माता की सेवा और रक्षा में समर्पित हैं। उन्होंने संस्था की स्थापना 7 वर्ष पहले की थी, जिसका मुख्य उद्देश्य गायों के ऊपर हो रहे चमड़ी के व्यापार और मृत गायों के शवों के अपमान को रोकना है।

श्री तेजू बाबा का मानना है कि गाय सनातन धर्म में माता के समान  हैं, और इसलिए उनकी मृत्यु के बाद उन्हें भी पंचतत्वों में मिला कर अनंतिम संस्कार किया जाना चाहिए। संस्था ने गौ माता की मृत्यु के बाद उनके शव को जंगलों में खुला फेंकने के खिलाफ एक महत्वपूर्ण पहल की है, और उनके अंतिम संस्कार को सम्मानपूर्वक करने का कार्य किया है।

संस्था ने अपने 7 वर्षों के इतिहास में 2023 तक 5000 से अधिक गायों का अंतिम संस्कार किया है और इसमें सफलता प्राप्त की है। श्री तेजू बाबा ने निरंतर गायों की सेवा का कार्य करने का संकल्प लिया है और उनका लक्ष्य है कि भविष्य में इस सेवा को भारत के सभी क्षेत्रों तक पहुंचाना।

अल्पमपि क्षितौ क्षिप्तं वटबीजं प्रवर्धते । जलयोगात् यथा दानात् पुण्यवृक्षोऽपि वर्धते ॥ दान करे

जमीन पर डाला हुआ छोटा सा वटवृक्ष का बीज, जैसे जल के योग से बढता है, वैसे पुण्यवृक्ष भी दान से बढता है ।

हमारे उद्देश्य (Our Mission)

"गौ सेवा से जुड़कर धर्म, संस्कृति, और प्रेम की ऊँचाइयों को छूने का अद्वितीय संकल्प।

गो पालन एवं गौ संरक्षण

वृद्ध एवं निशक्त गायों की सेवा सुरक्षा करना ।

बेसहारा मृत गयो के अंतिम संस्कार के लिए ।

गौ वंश को समय समय पर चिकित्सा संबंधी सेवाएं उपलब्ध कराना

राज्य एवं केंद्र सरकार से गौ संरक्षण के प्रचार प्रसार का कार्य करना

गौ संरक्षनार्थ आदर्श गौशाला का निर्माण करना

बेसहारा रोड पर घूम रही गौ माता का दुर्घटना में घायल होने पर उपचार करना और दुर्घटना में मृत्यु होने पर शव का अंतिम संस्कार पूर्ण विधि-विधान से करना।

गोमूत्र एवं गोबर से मानव चिकित्सा हेतु कार्य योजना पर कार्य करना

राज्य एवं केंद्र सरकार के गौ संरक्षण संबंधी कार्य में सहयोग प्रदान करना

पशुपालन विभाग को समय-समय पर गौ पशु एवं अन्य पशुओं के स्वास्थ्य संबंधी कार्यों में सहयोग का आदान प्रदान करना

गौ संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न नस्लों की प्रजातियों को संरक्षण करने के लिए चिकित्सक की मदद लेना

ग्रामीण क्षेत्र में गौशाला से प्राप्त दूध को कुपोषित बच्चों के लिए उपलब्ध कराना

गाय के गुणों का प्रचार प्रसार करना और ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से गौशाला का निर्माण एवं गोवंश संरक्षण में सहयोग प्रदान करना,

गाय के गुणों का प्रचार प्रसार करना और ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से गौशाला का निर्माण एवं गोवंश संरक्षण में सहयोग प्रदान करना,

शासकीय व आशासिकीय गौ शालाओं की मदत करना एवं आवश्यकता अनुसार फंड मुहैय्या करवाना ,

shree kuberraj gau seva sangathan

our projects

kuber temple

महाकालेश्वर मंदिर और ओम कारेश्वर मंदिर के मध्य यह मध्य प्रदेश का अब तक का सबसे विशाल मंदिर माना जावेगा

Hightech Gaushala

आधुनिक और सुरक्षित गौ संरक्षण की दिशा में यहां गायों को उच्च स्तरीय देखभाल और आरोग्य सुनिश्चित की जाएगी ताकि वे समृद्धि से भरपूर और स्वस्थ रह सकें।

Gau dhyaan kendr

यहाँ पूर्ण प्राकृतिक माहोल के साथ शांत वातावर्ण होगा, जहा ध्यान के लिए उत्तम व्यवस्था दी जाएगी

Donate us

"गौ सेवा का संकल्प: समृद्धि का मार्ग धर्म से होता है।"

श्री कुबेर राज गौ सेवा संगठन, जो गौ (गाय) के सानिध्य में काम करने वाला एक सामाजिक संगठन है, संगठन सात वर्ष पहले गौघात और मृत गायो के शवो के अंतिम संस्कार के उद्देष्य से शुरुआत की गई।

Contactus

Shree kuberraj gau seva Sangathan

गौ माता की सेवा करने या हमसे जुड़ने के लिए संपर्क करे

"गौ सेवा से जुड़कर धर्म, संस्कृति, और प्रेम की ऊँचाइयों को छूने का अद्वितीय संकल्प।

Address

Shri Kuber Raj Gau Seva Sangathan, Madhya Pradesh Head Office, Ujjain

Scroll to Top